Connect with us

सियासत

X पर फॉलोअर के मामले में पीएम मोदी ने तोड़े रिकॉर्ड, 100 मिलियन हुए फॉलोअर्स

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – सुभाष चंद्र सिंह

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता भारत ही नहीं पूरी दुनिया में लगातार बढ़ रही है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (ट्विटर) पर नया रिकॉर्ड बनाते हुए 100 मिलियन फॉलोअर्स के आंकड़े को पार कर लिया है। फॉलोअर्स की संख्या के मामले में पीएम मोदी ने दुनिया की कई बड़ी हस्तियों को पीछे छोड़ दिया है। यहां तक कि कनाडा,ब्रिटेन जैसे कई देशों की आबादी से भी अधिक लोग पीएम मोदी को फॉलो करते हैं।

एक्स पर पीएम मोदी को फालो करने वालों की संख्या रविवार को 10 करोड़ के पार पहुंच गई। पिछले तीन वर्षों में उनके तीन करोड़ फॉलोअर बढ़े हैं। पीएम मोदी के फॉलोअर की संख्या विश्व के अन्य शासनाध्यक्षों से कई गुना अधिक है। पीएम मोदी यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर भी काफी लोकप्रिय हैं। यूट्यूब पर पीएम मोदी के ढाई करोड़ सब्सक्राइबर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर की संख्या नौ करोड़ से अधिक है।

पीएम मोदी दुनिया के लोकप्रिय खिलाडि़यों से भी अधिक लोकप्रिय हैं। क्रिकेटर विराट कोहली के छह करोड़ 41 लाख फॉलोअर हैं। ब्राजील के फुटबालर नेमार जूनियर छह करोड़ 36 लाख, अमेरिकी बास्केटबाल खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स के पांच करोड़ 29 लाख फॉलोअर हैं।

Advertisement

विपक्षी नेताओं से कई गुना अधिक लोकप्रिय हैं पीएम मोदी -भारतीय नेताओं में पीएम मोदी की लोकप्रियता अन्य विपक्षी नेताओं से कई गुना अधिक है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को फॉलो करने वालों की संख्या दो करोड़ 75 लाख है। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दो करोड़ 64 लाख लोग फॉलो करते हैं। समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव के फॉलोअर की संख्या एक करोड़ 99 लाख है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 74 लाख, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के 63 लाख, राजद नेता तेजस्वी यादव के 52 लाख, राकांपा संस्थापक शरद पवार के 29 लाख फॉलोअर हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page