Connect with us

पूर्वांचल

जलवायु परिवर्तन के घातक प्रभाव से बचना बहुत बड़ी चुनौती : अशोक

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – फारूक

भदोही (ज्ञानपुर) । इस हकीकत को स्वीकार कर लेना चाहिए कि जलवायु परिवर्तन के घातक प्रभाव से बचने का अब हमारे पास एक मात्र रास्ता है कि सब लोग सामूहिक रूप से प्रयास कर अधिक से अधिक  वृक्षारोपण करें। विगत 10 अक्टूबर 2017 से अनवरत वृक्षारोपण कर धरती को हरा-भरा  प्रदूषण मुक्त एवं ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से संपूर्ण विश्व को बचाने के लिए प्रतिबद्ध राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता ने 14 जुलाई 2024 को हॉस्टल परिसर के खेल मैदान में 2468 वें दिन बरगद के वृक्ष का वृक्षारोपण करते हुए कहा।     

 

उन्होंने कहा कि, मानव जाति के लिए यह चेतावनी है कि कुदरत का अंधा धुंध दोहन बंद कर अपनी विलासिता पूर्ण जिंदगी पर लगाम लगाए ताकि वातावरण के तापमान को नियंत्रित किया जा सके। जिससे हम ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से बच सकें। अप्रत्याशित मौसम बदलाव का असर जहां हमारी खाद्य सुरक्षा को जोखिम में डाल रहा है, वहीं तमाम तरह की बीमारियों को भी जन्म दे रहा है। इस अवसर पर आलोक कुमार गुप्ता आशुतोष पटवा एवं शिवम गुप्ता ने सहयोग प्रदान किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page