Connect with us

मुम्बई

अनंत-राधिका की शादी में बिन बुलाए पहुंचे दो मेहमान गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – धर्मेंद्र सिंह धर्मा, ब्यूरो चीफ मुंबई

मुंबई। भारत के सबसे मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित जियो कन्वेंशन सेंटर में धूमधाम से संपन्न हुई। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी समारोह में एक बिजनेसमैन और यूट्यूबर पहुंच गए। उन्हें शादी का निमंत्रण कार्ड नहीं मिला था। दोनों ने अवैध रूप से शादी समारोह में एंट्री की। इस पर पुलिस ने दोनों को पकड़ा लिया। पुलिस एफआईआर दर्ज कर दोनों को थाने लेकर चली गई। अब पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया –

अनंत-राधिका के विवाह समारोह में वीवीआईपी और वीआईपी की ही एंट्री थी या फिर जिन्हें शादी का निमंत्रण मिला था। इस दौरान पुलिस ने लुकमान मोहम्मद शफी शेख और यूट्यूबर वेंकटेश नरसैया अलूरी को पकड़ा। दोनों को अलग-अलग मामलों में हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए आरोपियों ने कहा कि वे शादी देखने के लिए आए थे।

आंध्र प्रदेश के रहने वाले यूट्यूबर अलूरी का कहना है कि वह शादी को रिकॉर्ड करके अपने यूट्यूब में दिखाना चाहता था। सुरक्षा गार्डों ने उसे शादी स्थल के अंदर घूमते हुए देखा। इस पर उन्होंने निमंत्रण कार्ड के बारे में पूछा तो वह टालमटोल करने लगा। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page