Connect with us

मुम्बई

एक दूजे के हुए अनंत-राधिका, शादी में देश-विदेश की प्रसिद्ध हस्तियों का लगा जमावड़ा

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – धर्मेंद्र सिंह धर्मा, ब्यूरो चीफ मुंबई

मुंबई। भारत के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मरचेंट के साथ शुक्रवार को मुंबई में स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में धूमधाम से संपन्न हुई। शादी में बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों के कलाकारों का जमावड़ा लगा रहा। इसके अलावा विदेशों से भी प्रमुख हस्तियों ने इस ग्रैंड वेडिंग में शिरकत की जिनमें किम कार्दशियन, जॉन सीना, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, सैमसंग के सीईओ हां जोंग ही समेत कई हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस शादी में मानों बॉलीवुड के कलाकारों का मेला लग गया हो। अनंत-राधिका की आलीशान शादी को यकीनन सालों तक याद रखा जाएगा। दूल्हे राजा करोड़ों की लग्जरी कार में सवार होकर वेडिंग वेन्यू पर पहुंचे। वहीं राधिका मर्चेंट ने ट्रेडिशनल गुजराती रंग लाल और सफेद वाला लहंगा पहना। यह शादी पूरी रीती-रिवाजों के साथ 9:30 बजे आरंभ हुई। दुल्हन राधिका मर्चेंट ने श्रेया घोषाल के लाइव गाने पर एंट्री ली। इसके बाद अनंत और राधिका ने एक दूसरे को वरमाला पहनाया।

Advertisement

शुक्रवार शाम 4:30 बजे बारात एंटीलिया से रवाना होकर जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंची थी। सेंटर में अंदर बारातियों ने जमकर डांस किया। प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान, सलमान खान, रजनीकांत, रेसलर जॉन सीना, रणवीर सिंह, संजय दत्त ने खूब डांस किया। शाहरुख खान के साथ नीता अंबानी थिरकती नजर आईं।

पूर्व ब्रिटिश पीएम टोनी ब्लेयर, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, पूर्व सीएम बिहार लालू प्रसाद यादव और बंगाल सीएम ममता बनर्जी समेत देश-विदेश के 2 हजार से ज्यादा सेलिब्रिटीज और नेता इस ग्रैंड शादी में पहुंचे। इसके अलावा देश के सबसे मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी भी इस शादी में अपने परिवार के साथ पहुंचे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page