Connect with us

पूर्वांचल

चंदौली : 2 सालों से कोर्ट में फंसा था मामला, जजमेंट के बाद मिली नौकरी

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट -‌ गणपत राय

विधायक ने 9 लेखपालों को सौंपा लेटर

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के चकिया तहसील सभागार में बुधवार को नौ लेखपालों को विधायक कैलाश आचार्य ने नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह, चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

पिछले दो वर्षों से कोर्ट में लंबित मामले में फैसला मिलने के बाद नियुक्ति पत्र मिलते ही लेखपालों के चेहरे खिल उठे।

इस सम्बंध में उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने बताया कि, दो साल पहले चकिया तहसील के लिए नवनियुक्त 13 लेखपालों का मामला कोर्ट में विचाराधीन हो गया था। शासन की पहल पर कोर्ट में मामले में सुनवाई करते हुए लेखपालों के पक्ष में फैसला कर दिया। जिसके सापेक्ष बुधवार को तहसील सभागार में 13 में से उपस्थित 9 लेखपालों को विधायक ने नियुक्ति पत्र दिया गया।

Advertisement

तहसीलदार सुरेश चंद्र ने बताया कि ये नवनियुक्त लेखपाल आगामी 2 वर्षों तक परवीक्षा अवधि में कार्य करते रहेंगे। इसके बाद उनको परमानेंट पोस्टिंग मिल पाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page