Connect with us

राज्य-राजधानी

यूपी के आठ जिलों में बिजली गिरने से 24 की मौत, महिला समेत सात झुलसे

Published

on

Loading...
Loading...

प्रतापगढ़ में 11 लोगों की मौत, अकेले चंदौली में 5 लोगों ने गंवाई जान

रिपोर्ट – सुभाष चंद्र सिंह

उत्तर प्रदेश के आठ जिलों में भारी बारिश के बीच बिजली गिरने से 13 लोगों की जान चली गई। घटना चंदौली, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, सोनभद्र, प्रतापगढ़, वाराणसी और बलिया में हुई। इनमें अकेले चंदौली में ही पांच लोगों की मौत हुई। जबकि छह महिलाओं सहित सात लोग झुलसे हैं।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार की दोपहर तेज बारिश हुई। गाजीपुर के मरदह में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। जौनपुर में किसान, मऊ में महिला, सोनभद्र में महिला और बलिया में किसान की जान गई है।

Advertisement

तो वहीं बनारस के धौरहरा निवासी राजेंद्र की व्रजपात से मौत हो गई। वहीं चौबेपुर में दो मछुआरे धूपलाल साहनी (52) और पुन्नू साहनी (32) की बिजली गिरने से मौत हो गई। इसके अलावा यूपी के प्रतापगढ़ जिले में आकाशीय बिजली गिरने की वजह से 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।इसी बीच बिजली गिरने से चंदौली में अलीनगर थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव निवासी चचेरे भाई चिंटू (13) और अंकित (15) की मौत हो गई। तो वहीं नियामतावाद के भिसौड़ी गांव निवासी मोती यादव (58) और कुंडा कला निवासी पुल्लू (40) की भी जान चली गई। इसके अलावा बरहनी विकासखंड के कोदई गांव निवासी मुनीव बिंद (55) की भी मौत हुई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page