Connect with us

मुम्बई

पिता-पुत्र ने लोकल ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – धर्मेंद्र सिंह धर्मा, ब्यूरो चीफ मुंबई

मुंबई से 32 किलोमीटर दूर भायंदर में पिता-पुत्र ने एक दूसरे का हाथ थामकर जान दे दी। घटना के वीडियो के पता चल रहा है कि दोनों जान देने के इरादे से ही रेलवे प्लेटफॉर्म पर आए थे। वीडियो में दिखाया गया है कि पिता और पुत्र प्लेटफॉर्म पर चलते हुए एक-दूसरे से बात कर रहे हैं। तब तक किसी को यह अंदाजा नहीं होता है कि दोनों खुदकुशी करने वाले हैं।

इस बीच एक ट्रेन आती है। जब ट्रेन प्लेटफॉर्म के अंत में पहुंचती है, दोनों ट्रैक पर उतर जाते हैं। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हुए ट्रैक पार करते हैं और फिर ट्रेन के आने पर पटरियों पर लेट जाते हैं। कुछ सेकेंड बाद ट्रेन उन्हें कुचल देती है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।‌ एकाएक हुई इस घटना से ट्रेन ड्राइवर को इमरजेंसी ब्रेक लगाने का मौका ही नहीं मिला।

जानकारी के अनुसार, आत्महत्या की यह घटना सोमवार को सुबह करीब 10.30 बजे पालघर जिले के भयंदर स्टेशन से लोकल ट्रेन के रवाना होने के बाद भयंदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर हुई। ट्रेन विरार से चर्चगेट जा रही थी। पीड़ितों की पहचान जय मेहता (35) और उनके पिता हरीश मेहता (60) के रूप में हुई है, जो नालासोपारा के निवासी हैं।

अभी तक हुई जांच में पता चला है कि जय मेहता की पत्नी की मौत कोरोना के संक्रमण के दौरान हुई थी। जय मेहता की शादी छह महीने पहले ही हुई थी। आत्महत्या के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page