Connect with us

मुम्बई

नए विवाद में फंसी महाराष्ट्र की IAS पूजा खेडकर

Published

on

Loading...
Loading...

ऑडी-लाल बत्ती को लेकर बटोर चुकी हैं सुर्खियां

रिपोर्ट -‌ धर्मेंद्र सिंह धर्मा, ब्यूरो चीफ मुंबई

महाराष्ट्र में 2023 बैच की आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। पुणे में ट्रेनिंग के दौरान वीआईपी नंबर प्लेट, ठेकेदार द्वारा दी गई निजी ऑडी पर लाल बत्ती के विवाद के बाद अब उनके सर्टिफिकेट को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इतना ही नहीं पुणे कलेक्टर का निजी चैंबर छीन लिया था।

इन सब के अलावा अब नई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। इसमें कहा जा रहा है कि पूजा खेडकर ने कथित तौर पर आईएएस में शामिल होने के लिए अपना विकलांगता प्रमाण पत्र फर्जी बनाया था। इस खुलासे के बाद महाराष्ट्र नौकरशाही से लेकर सरकार के गलियारों में हड़कंप की स्थिति है। पिछले महीने सरकार ने पूजा खेडकर का पुणे से वाशिम ट्रांसफर कर दिया गया था।

Advertisement

रिपोर्ट में क्या कुछ कहा गया है ?

पुणे कलेक्टर सुहास दीवसे की ओर से सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपी गई एक रिपोर्ट के अनुसार, 3 जून को ड्यूटी पर आने से पहले ही पूजा खेडकर ने बार-बार मांग की थी कि उन्हें एक अलग केबिन, कार, आवासीय क्वार्टर और एक चपरासी प्रदान किया जाए।

उन्हें बताया गया कि वे प्रोबेशन पीरियड पर इन सुविधाओं की हकदार नहीं हैं, और उन्हें आवास प्रदान किया जाएगा। सुहास दीवसे ने जीएडी को अपनी रिपोर्ट में कहा कि, पूजा खेडकर को पुणे में अपना प्रशिक्षण जारी रखने की अनुमति देना उचित नहीं है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page