Connect with us

मुम्बई

मुंबई में भारी बारिश से 50 उड़ानें रद्द, रेल सेवा प्रभावित

Published

on

Loading...
Loading...

जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूल-कॉलेज बंद

रिपोर्ट – धर्मेंद्र सिंह धर्मा, ब्यूरो चीफ मुंबई

मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार बारिश होने की वजह से उपनगरीय ट्रेन सेवाएं और हवाई यातायात बाधित हुआ है। महानगर में सामान्य जनजीवन प्रभावित होने की वजह से पर्यटन और व्यापार में भी काफी नुकसान हो रहा है। सोमवार को बारिश के चलते शॉर्ट-सर्किट के कारण एक बुजुर्ग महिला की जलने से मौत हो गई। लोगों को जलभराव वाली सड़कों से गुजरना पड़ा और यातायात में अव्यवस्था का सामना करना पड़ा।

फ्लाइट और रेल सेवा प्रभावित –

मुंबई जाने वाली कई बाहरी ट्रेनें भी फंसी रहीं। दिन में सेवाएं बहाल करने के बाद, पटरियों पर जलभराव के कारण सोमवार रात को मध्य रेलवे की हार्बर लाइन सेवाएं फिर से स्थगित कर दी गईं। भारी बारिश के बाद कम दृश्यता के कारण मुंबई हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं, जिसके कारण रनवे पर एक घंटे से अधिक समय तक परिचालन बंद रहा और लगभग 50 उड़ानें रद्द कर दी गईं।

Advertisement

सुबह 11 बजे तक रद्द की गई 50 उड़ानों (आगमन और प्रस्थान दोनों) में से 42 इंडिगो की और छह एयर इंडिया की थीं। कम दृश्यता (Visibility) और भारी बारिश के कारण सोमवार को सुबह 11 बजे तक मुंबई हवाई अड्डे पर 50 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page