Connect with us

पूर्वांचल

पेड़ से मिलने वाला ऑक्सीजन मानव जीवन के लिए वरदान : सुशील सिंह, विधायक

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – गणपत राय

यूपी के चंदौली जिले में रविवार को सैयदराजा स्थित ‘नेशनल इंटर कॉलेज’ में भाजपा के विधायक सुशील सिंह ने पौधारोपण किया। पौधारोपण करने के पश्चात सुशील सिंह ने कहा कि, “हमें अपने पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। स्वस्थ पर्यावरण में स्वस्थ मन का निवास होता है। पेड़ से मिलने वाला ऑक्सीजन मानव जीवन के लिए वरदान है।”

उन्होंने कहा कि, “पर्यावरण हरा भरा रहने से भू जल का वाटर लेवल भी विस्तार लेता है। पेड़ हमारे वायु मंडल के तापक्रम को कम करता है। पेड़ों से आच्छादित जगह पर दूसरी जगहों की अपेक्षा 3 से 4 डिग्री तक तापमान कम होता है। इसलिए अपने आसपास ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं।”

इस कार्यक्रम के दौरान विधायक सुशील सिंह के अलावा प्रभागीय वन अधिकारी दिलीप कुमार, सत्यपाल प्रसाद, छविनाथ त्रिपाठी, प्रबंधक अवध बिहारी सिंह, अमित अग्रहरि समेत अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहें।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page