Connect with us

पूर्वांचल

साफ्टीन में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से दादा-पोते की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – विकास सिंह

यूपी के जौनपुर जिले में स्थित मड़ियाहूं के स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के राजापुर नंबर दो गांव में रविवार की सुबह पंपिंग सेट के कमरे में उतरे करंट की चपेट में आकर दादा-पोते की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, शेषनारायण दुबे उर्फ गंगा प्रसाद दुबे (65 वर्ष) ने घर से 500 मीटर दूर अपना निजी नलकूप लगा रखा है।‌ रविवार को वह अपने नलकूप के पास खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनका पोता मनीष दुबे (15 वर्ष) वहां पहुंचा और पंपिंग सेट के कमरे में कुछ सामान रखने के लिए गया। वहां कमरे के अंदर साफ्टीन में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गया। कुछ देर बीत जाने के बाद जब वह वापस नहीं लौटा तो दादा गंगा प्रसाद भी उसे देखने के लिए कमरे के अंदर गए।

वहां मनीष साफ्टीन के ऊपर गिरा हुआ था। उन्होंने जैसे ही मनीष को उठाने का प्रयास किया, वह भी करंट की चपेट में आ गए। वहां आसपास खेत में काम कर रहे लोगों ने देखा तो शोर मचाया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बाधित कराई गई। इसके बाद दोनों को ग्राम प्रधान अरुण कुमार दुबे ने अपने वाहन से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने दादा-पोते को मृत घोषित कर दिया।

जैसे ही परिवार में दोनों की मौत की सूचना मिली पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मनीष की माता रागनी का रो-रो कर बुरा हाल है। दादी सावित्री अपने पति व पोते को देखकर बेसुध हुए जा रही थी। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page