Connect with us

अपराध

भ्रष्टाचार पर डिप्टी एसपी दीपशिखा अहिबरन पर गिरी गाज, एसएसपी ने मीरगंज सर्किल से हटाया

Published

on

Loading...
Loading...

ईंट भट्ठा संचालक से 2 लाख रुपए घूस मांगा था

रिपोर्ट – सुभाष चंद्र सिंह

बरेली। जिले के मीरगंज क्षेत्र में अपराध नियंत्रण में फेल रहने, वसूली व अभद्र व्यवहार के लिए चर्चित डिप्टी एसपी दीपशिखा अहिबरन सिंह पर एसएसपी अनुराग आर्य ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी दक्षिणी की जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर उन्हें जिला मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।

मीरगंज सर्किल की अतिरिक्त जिम्मेदारी बहेड़ी के डिप्टी एसपी अरुण कुमार को दी गई है। एसएसपी की कार्यवाही से पुलिस महकमे में हड़कंप मच हुआ है। शासन स्तर पर भी डिप्टी एसपी दीपशिखा के खिलाफ कार्यवाही हो सकती है।

मीरगंज क्षेत्र के गांव तिलमासा के रहने वाले रिफाकत अली ने एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान से शिकायत की थी कि, “12 जून को दोपहर के वक्त डिप्टी एसपी दीपशिखा उनके ईंट भट्ठे पर आई थीं। उन्होंने अवैध खनन का आरोप लगाकर दो लाख रुपये की मांग की थी। मैंने जब बताया कि यह काम पूरी तरह से वैध है और मैंने रॉयल्टी के साथ-साथ जीएसटी भी जमा किया है। तब उन्होंने रुपये न मिलने की वजह से तिलमिला कर मेरी जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज कर दी और मुझे मजदूरों के सामने ही बेइज्जत किया।”

Advertisement

फिर दीपशिखा ने धमकी देते हुए कहा कि, “अभी दो लाख नहीं दे रहे हो, बाद में चार लाख खर्च करोगे तब भी वाहनों को नहीं छुड़ा पाओगे।”

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page