Connect with us

अपराध

पारिवारिक विवाद में देवरानी ने खाया जहर, जेठानी ने की आत्महत्या

Published

on

मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव में बीती रात पारिवारिक विवाद के बाद देवरानी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गये। इस डर‌‌ से घबराई जेठानी ने भूसा वाले कमरे में रस्सी के सहारे बड़ेर पर फंदे से लटककर जान दे दी।

बुधवार की सुबह भूसा लेने गए पति ने पत्नी को फंदे से लटका पाया। फंदे से लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव को फंदे से उतारकर मामले की जांच-पड़ताल की।

जानकारी के अनुसार, हलिया थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव निवासी सुशीला (32) पत्नी अवध नारायण का देवरानी लीलावती (30) पती बुद्धिसेन से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बीती रात को विवाद के बाद लीलावती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के डर से सुशीला ने देर रात अपने कच्चे मकान के सामने भूसा घर में रस्सी के सहारे बड़ेर पर फंदे से लटक गई। बुधवार की सुबह भूसा घर में पहुंचे पति अवध नरायण ने पत्नी सुशीला को फंदे पर लटका देखा। शोर मचाने पर परिवार के लोग इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, एसआई परमात्मा यादव व फॉरेंसिक टीम ने मामले की जांच-पड़ताल की।

पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेते हुए मृतका के पति की तहरीर पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत महिला को एक पुत्री व चार पुत्र हैं। मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page