Connect with us

पूर्वांचल

भ्रष्टाचार पर चंदौली एसपी का बड़ा प्रहार, थानों के कारखास और प्रभारियों में हड़कंप

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – गणपत राय

यूपी के चंदौली जिले के नवनियुक्त एसपी आदित्य लांग्हे एक्शन मोड में आ गए हैं। महकमे में व्याप्त भ्रष्टाचार पर एसपी ने बड़ा प्रहार करते हुए थानों पर लंबे समय से मलाई काट रहे कारखास और प्रभारियों के करीबी आरक्षी और मुख्य आरक्षियों को पुलिस लाइन में बुला लिया है। आनन-फानन में सभी पुलिस कर्मियों को रिलीव भी कर दिया गया।

पुलिस कप्तान के इस कदम से पूरे चंदौली जिले में हड़कंप मचा हुआ है। लाइन में बुलाए गए पुलिसकर्मी वापस जाने के लिए अपने करीबियों (नेता/मंत्री का सोर्स) के सिफारिश द्वारा एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। हालांकि किसी भी पुलिसकर्मी की दाल गलती नजर नहीं आ रही।

थानों पर लंबे समय से मलाई काट रहे आरक्षियों को विशेष प्रशिक्षण के लिए पुलिस लाइन में बुला लिया गया है। महिला थाना समेत सभी 16 थानों से लगभग 32 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल विशेष प्रशिक्षण के लिए बुलाए गए हैं। सख्त निर्देश के बाद सभी 32 पुलिस कर्मियों ने लाइन में आमद भी करा ली है। हालांकि इनमें कुछ चालक भी शामिल हैं, जिनके हटने से थानों का काम प्रभावित हुआ है। लेकिन ज्यादातर वही आरक्षी बुलाए गए हैं, जिनको लेकर कुछ न कुछ शिकायत बाहर आती रहती थी। विशेष प्रशिक्षण के बाद इन्हें वापस मूल तैनाती स्थल पर भेजा जाएगा या तबादला होगा ? इसे लेकर पुलिस महकमे में चर्चाएं शुरु है।

सूत्रों के अनुसार, सैयदराजा थाने से हेड कांस्टेबल रूप नारायण का ना‌‌ हटना चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि वह एक ही थाने में 5 साल से जमे हुए हैं। ‌इसके अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री के एक गनर कृष्ण कुमार सिंह भी‌ सैयदराजा थाने में 5 साल से जमे हुए हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page