Connect with us

अपराध

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस टीम

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के कैथी वाराणसी-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप रोड के सामने एक खेत के पास सागौन के पेड़ से अज्ञात युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त हेतु काफी प्रयास किया गया। लेकिन शव का पहचान नहीं हो पाने के चलते पुलिस शव को कब्जे में लेकर शव को मोर्चरी हाउस में रखवा दिया।

Loading...

थाना प्रभारी विद्या शंकर शुक्ला ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जेब को खंगाला गया उसमें से कुछ नहीं मिल पाया। पुलिस के अनुसार मृतक युवक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। मृतक काले कलर का पैंट नीले कलर का टी-शर्ट पहने हुए था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page