Connect with us

अपराध

जमीन के विवाद में चाचा की गोली मारकर हत्या, कलयुगी भतीजा निकला मुख्य अभियुक्त

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। पुश्तैनी जमीन के विवाद में कलयुगी भतीजे ने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना गुरुवार को सुबह हुई। चाचा के सिर में गोली लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

यह मामला गाजीपुर जनपद के भुडकुडा़ कोतवाली थाना क्षेत्र के घटारों गांव की है। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए। दो सगे भाइयों बिट्टू चौहान और पिंटू चौहान पर अपने चाचा विमलेश उर्फ विनीत चौहान (25 वर्ष) की हत्या का आरोप है। घटना के बाद दोनों सगे भाई फरार हो गए।

Loading...

भुडकुडा़ थाना प्रभारी तारावती यादव ने बताया कि, “यह घटना जमीन की विवाद को लेकर हुई। हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापे मार रही है। शीघ्र ही गिरफ्त में ले लिया जाएगा।”

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page