Connect with us

पूर्वांचल

चंदौली पुलिस ने एसपी अनिल कुमार को प्रतापगढ़ स्थानांतरण से पूर्व दी यादगार विदाई

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – गणपत राय

चंदौली जिले की एसपी डॉ. अनिल कुमार के जनपद चन्दौली से जनपद प्रतापगढ़ स्थानान्तरण के उपरांत शिविर पुलिस लाईन चन्दौली नवीन सभागार कक्ष में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व समस्त क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस विभाग के समस्त शाखा प्रभारी अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इस दौरान विनय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, सदर चन्दौली द्वारा पुलिस अधीक्षक के साथ किये कार्यों तथा मार्गदर्शन पर बड़ी बारीकियों के साथ प्रकाश डालते हुए सम्बोधित किया गया। अनिल कुमार यादव, अपर पुलिस अधीक्षक, ऑपरेशन चन्दौली द्वारा भी साथ मिलकर सम्पादित किये गये कार्यों का विस्तृत उल्लेख करते हुए बधाई तथा विदाई दी गयी। साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

वहीं पुलिस अधीक्षक ने भी अपने मातहत कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि, “स्थानांतरण एक सर्विस की एक प्रक्रिया है। आने वाले अधिकारी का सहयोग करें और इसी उत्साह के साथ काम करते रहें।”

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, मुगलसराय के सीओ अनिरुद्ध सिंह, नौगढ़ के सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा, चकिया के सीओ रघुराज समेत अन्य क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी, समस्त शाखा प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page