Connect with us

मुम्बई

महाराष्ट्र पुलिस में अब होगी A.I. की एंट्री : देवेंद्र फडणवीस

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – धर्मेंद्र सिंह धर्मा, ब्यूरो चीफ मुंबई

मुंबई। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और कुशल बनाने और ट्रैफिक मैनेजमेंट संबंधी मुद्दों के समाधान के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए सरकारी कंपनी बनाई जाएगी। परियोजना जल्द ही शुरू की जाएगी। अपराधियों और अपराध की प्रकृति का विश्लेषण किया जा सकेगा। साइबर अपराध के आंकड़ों का विश्लेषण किया जा सकेगा और ट्रैफिक मैनेजमेंट संबंधी समस्याओं का समाधान भी किया जा सकेगा। पुलिस की अलग-अलग इकाइयों के लिए मॉड्यूल तैयार किए जाएंगे।

देवेंद्र फडणवीस ने गृह विभाग की एक बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि, भारतीय प्रबंधन संस्थान(आईआईएम)-नागपुर ने सरकार के साथ मिलकर एक रिपोर्ट तैयार की थी। इसमें पुलिस व्यवस्था को प्रभावी और कुशल बनाने, अपराध का पता लगाने और पूर्वानुमानित परिस्थितियों के लिए एआई का इस्तेमाल कैसे करने पर प्रकाश डाला गया।

डिप्टी सीएम ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया के बारे में कहा कि, बारिश और अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए लागू होने वाली आदर्श आचार संहिता के कारण चल रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया में देरी हो सकती है और आयु सीमा के कारण कुछ उम्मीदवारों को शायद दूसरा मौका न मिले। जहां भी बारिश हो रही है, वहां बाहरी शारीरिक परीक्षण के लिए अगली तारीखों की घोषणा कर दी गई है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page