Connect with us

मुम्बई

मुंबई : भूमिहार समाज ने संजय सिंह और पहलवान नरसिंह पंचम यादव को किया सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

संजय सिंह ने पहलवानों के लिए विरार में अखाड़ा बनाने की व्यक्त की इच्छा

रिपोर्ट – धर्मेंद्र सिंह धर्मा, ब्यूरो चीफ मुंबई

21 जून विश्व योग दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया फेडरेशन के अध्यक्ष, संजय सिंह और पहलवान नरसिंह पंचम यादव का भावेश कुमार सिंह (क्वांटम ग्लोबल सिक्योरिटी, सिटी प्रमोटर एंड डायरेक्टर) और उनके भाई पंकज ने अपने ऑफिस में जो कि ठाकुर हाउस, आकुर्ली रोड, कांदिवली में स्थित है। वहां भूमिहार समाज के प्रतिष्ठित लोगों द्वारा संजय सिंह और नरसिंह यादव को सम्मानित किया गया।

भूमिहार समाज की तरफ से प्रतिष्ठित लोगों में भावेश सिंह, पंकज सिंह, मनोज सिंह (सेंसर बोर्ड), शैलेश शर्मा, अजय शर्मा, विशाल सिंह, विवेक सिंह, गौतम सिंह, डॉ जगदीश सिंह और शशि भूषण शर्मा ने शिरकत की।योग और कुश्ती के बारे में बात करते हुए संजय सिंह ने मुंबई से सटे विरार में पहलवानों के लिए अखाड़ा बनाने पर चर्चा की। नरसिंह यादव ने भी संजय सिंह के इस वक्तव्य का सराहना करते हुए खुशी जाहिर की। संजय सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया और मुंबई निरंतर आने-जाने का संकेत‌ दिया। भूमिहार समाज के लोगों ने खुले दिल से उनका स्वागत किया और खुशी जाहिर की।

बता दें कि, संजय सिंह मूल रूप से यूपी के चंदौली जिले के रहने वाले हैं, लेकिन फिलहाल वाराणसी में रहते हैं। वर्तमान में वह वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष भी हैं। वह बीते डेढ़ दशक से भी ज्यादा समय से कुश्ती संघ से जुड़े हैं। संजय सिंह का कुश्ती से बेहद लगाव है। जिसकी वजह से वह भारतीय कुश्ती संघ का नेतृत्व करने के लिए विदेश में भी दौरा कर चुके हैं। ऐसा कहा जाता है कि पूर्वांचल की महिला पहलवानों को आगे लाने में संजय सिंह बबलू का अहम किरदार रहा है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page