Connect with us

पूर्वांचल

आंधी ने बरपाया कहर, मोबाइल टावर धाराशयी

Published

on

Loading...
Loading...

स्कूल परिसर में गिरा मोबाइल टावर

सोनभद्र। शक्तिनगर थाना क्षेत्र खड़िया बाजार स्थित हनुमान मंदिर पर लगे बीएसएनल टावर तेज आंधी तूफान के कारण जड़ सहित उखड़ कर विद्यालय पर जा गिरा। गनीमत रही कि विद्यालय के कर्मचारी गिरे टावर की जद में नहीं आये। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

बता दें कि, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण के पीछे स्थित खड़िया बाजार हनुमान मंदिर के पास लगे बीएसएनल का टावर मंगलवार को दोपहर 2:00 बज के लगभग तेज आंधी तूफान के कारण जड़ सहित उखड़ कर विद्यालय के इमारत को क्षतिग्रस्त करते हुए विद्यालय में स्थित मंच पर जा गिरा। विद्यालय के बाउंड्री और मंच के टीनशेड को नुकसान पहुंचा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page