Connect with us

दुनिया

कुवैत : बहुमंजिली इमारत में आग लगने से पांच भारतीयों समेत 41 की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

पीएम मोदी ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

खाड़ी देश कुवैत के दक्षिणी शहर मंगफ में बुधवार को एक इमारत में आग लग गई। इस घटना में कम से कम 41 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 5 भारतीय शामिल हैं जो केरल के रहने वाले हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने का अनुमान है। कुवैती अथॉरिटीज का कहना है कि हम इस मामले की जांच कर रहे हैं और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, इमारत में आग स्थानीय समयानुसार तड़के 4 बजे लगी थी। इस दौरान ज्यादातर लोग सो रहे थे, इसके चलते आग पर काबू पाने में भी समय लगा। यह इमारत एक औद्योगिक प्लांट में काम करने वाले लोगों के लिए लेबर कैंप के तौर पर इस्तेमाल की जाती है। इमारत में बड़ी संख्या में मलयाली भाषी लोग भी रहते हैं। आग इतनी भीषण थी कि डर के मारे काफी लोग खिड़कियों से ही नीचे कूद पड़े। जान बचाने की इस कोशिश में भी उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

इस हादसे में करीब 50 लोग जख्मी हैं। इन लोगों को फायर ब्रिगेड और पुलिस के लोगों ने नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया है। जख्मी लोगों में से भी कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

इस बीच, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत हादसे को लेकर एक इमरजेंसी मीटिंग भी बुलाई है, जहां हालात पर चर्चा की जाएगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशानुसार, विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह आग त्रासदी में झुलसे लोगों की सहायता की निगरानी करने और इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृतकों के शवों को स्वदेश लाने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय करने के लिए तत्काल कुवैत के लिए रवाना हो रहे हैं।”

Advertisement

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुवैत में आग लगने की एक घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया और कहा कि, “वहां स्थित भारतीय दूतावास स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है और प्रभावितों की सहायता के लिए वहां के अधिकारियों के साथ काम कर रहा है।”

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page