Connect with us

खेल

न्यूयॉर्क में भारत ने जीता पहला मैच, रोहित ने खेली रॉकिंग पारी

Published

on

Loading...
Loading...

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने पहले ही मैच में भारतीय टीम ने आसान जीत दर्ज करते हुए क्रिकेट फैंस को शानदार तोहफा दिया। भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट से हराकर ग्रुप स्टेज की शुरुआत दमदार अंदाज में की. न्यूयॉर्क में खेले गए मुकाबले में जसप्रीत बुमराह (2/6) और हार्दिक पंड्या (3/27) समेत सभी भारतीय तेज गेंदबाजों ने अपना कहर बरपाया और आयरलैंड को सिर्फ 96 रनों पर ढेर कर दिया।‌ भारत ने 12.2 ओवर में ही दो विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

इससे पहले, आयरलैंड टीम 16 ओवर में 96 रन पर ढेर हो गई। भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को दो-दो विकेट मिले। मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने एक-एक शिकार किया।

आयरलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन गैरेथ डेलानी ने बनाए। उन्होंने 14 गेंदों में 26 रन बनाया। आयरलैंड ने खराब आगाज किया और टीम उबर नहीं पाई। सलामी बल्लेबाज एंड्रयू बालबर्नी ने 5 और कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने 2 रन बनाए। जॉर्ज डॉकरेल (3), मार्क अडायर (3), और जॉर्ज डॉकरेल (3) भी दहाई अंक में नहीं पहुंचे। कर्टिस कैम्फर ने 12 और लोर्कन टकर ने 10 रन का योगदान दिया। बैरी मैकार्थी का खाता नहीं खुला।

हालांकि, सातवें नंबर पर उतरे डेलानी ने काफी देर तक टीम को जीत दिलाने की कोशिश की और जोशुआ लिटिल के साथ नौवें विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी की। जोशुआ के बल्ले से 13 गेंदों में 14 रन निकले। डेलानी आखिरी प्लेयर के रूप में पवेलियन लौटे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page