Connect with us

खेल

गौतम गंभीर की BCCI से डील हुई पक्की, बनेंगे टीम इंडिया के हेड कोच ?

Published

on

Loading...
Loading...

राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय टीम का अगला हेड कोच कौन होगा ? रिपोर्ट की माने तो खास पद के लिए भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। 42 वर्षीय क्रिकेटर भी इस अहम पद के लिए इच्छुक नजर आ रहे है। सूत्रों के अनुसार गौतम गंभीर ने इस पद के लिए आवेदन भी कर दिया है। जल्द ही बीसीसीआई उनके नाम की घोषणा कर सकती है।

सोमवार (27 मई) को कोच पद के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख थी। जिस तरह से आईपीएल 2024 में गौतम गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का नेतृत्व किया उससे सिर्फ शाहरुख खान ही नहीं बल्कि बीसीसीआई भी बहुत प्रभावित हुआ।

अगर गौतम गंभीर भारतीय टीम का हेड बनने में कामयाब रहते हैं तो वह करीब साढ़े 3 साल तक इस पद पर कार्य करेंगे। उनका कार्यकाल 1 जुलाई 2024 से शुरू होकर दिसंबर 2027 तक चलेगा। इस दौरान उनके साथ 14 से 16 सदस्यों की एक सपोर्ट स्टाफ भी काम करेगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page