Connect with us

अपराध

बीयर की बोतल घोंपकर युवक की नृशंस हत्या, घटना की वजह आयी सामने

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जैतपुरा थाना अंतर्गत बकरियाकुंड इलाके में एक युवक के पेट में बीयर की बोतल से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। खून ज्यादा बहने की वजह से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की तत्काल सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की छानबीन में जुट गये।

जानकारी के अनुसार, शक्कर तालाब का रहने वाला आरिफ ई-रिक्शा चलाता है। उसके साथ ही उसका भाई साबिर भी रहता था। आरिफ ने बताया कि, मंगलवार रात बकरियाकुंड में साबिर का किसी से विवाद हुआ था। उसने बीयर की बोतल से साबिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।

Loading...

वहीं इस मामले में जैतपुरा थानाध्यक्ष बृजेश मिश्र ने बताया कि, मृतक साबिर (29 वर्ष) के शव को ट्रामा सेंटर की मोर्चरी में रखवाया गया है। युवक के परिजनों का ट्रॉमा सेंटर से आने का इंतजार किया जा रहा है। सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page