Connect with us

अपराध

पंचायत के नाम पर महिला दरोगा ने मांगी मोटी रिश्वत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बड़ागाँव थाना क्षेत्र के सिसवां गाँव निवासी अमित कुमार पाल पुत्र पंचम पाल ने 3 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया। किसी बात से नाराज होकर पत्नी मायके चली गई और अपनी मां के साथ आकर पति के खिलाफ बड़ागाँव के महिला प्रकोष्ठ में प्रार्थना पत्र दी जिस पर महिला दरोगा द्वारा अमित पाल व उसकी माता को थाने पर बुलाकर पति पत्नी के बीच पंचायत कराई गई।

पंचायत के बाद पत्नी अपनी मां के साथ वाराणसी चली गई। लेकिन महिला दरोगा द्वारा अमित की मां और अमित को थाने पर बैठाकर रुपए की मांग की जाने लगी। रुपये न देने पर पुलिस तरह-तरह की धमकी देती रही। अमित पाल ने बताया कि, महिला दरोगा द्वारा 20 हजार रुपए की मांग की गई है। यह मामला बुधवार रात का है।

बुधवार की रात 11:00 बजे अमित की मां को थाने से छोड़ा गया और अमित को थाने पर रात भर बैठाया गया। गुरुवार को सुबह महिला दरोगा द्वारा दबाव बनाकर अमित के मोबाइल से किसी अविनाश वर्मा के अकाउंट में 20 हजार रुपया लेने के बाद यह कहकर छोड़ा गया कि इस बात की जानकारी तुम किसी को नहीं दोगे। इस बात से दुखी अमित पाल ने पुलिस कमिश्नर, वाराणसी के यहां महिला दरोगा के खिलाफ लिखित शिकायत की है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page