Connect with us

अपराध

पुजारी हत्याकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

कत्ल करने की बताई वजह

चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने पुजारी हत्याकांड का खुलासा करते हुए इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, यह हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत कार्रवाई प्रचलित है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर शाम सदर कोतवाली क्षेत्र के मदधुपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक पुजारी का शव कुर्सी पर पड़ा मिला था। पुजारी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना पर पहुँची ने शव को कब्जे में भी लेकर भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई।

वहीं मृतक के भाई भी पड़ोसी युवक पर हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दिया था।जिसके बाद सदर कोतवाली पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक एविडेन्स व अन्य साक्ष्य सुबूत के आधार पर आरोपी को कटसिला नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ‌ करने पर आरोपी युवक ने हत्या किए जाने की बात स्वीकार की। उसने हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल रस्सी भी बरामद किया।

मृतक पुजारी रंगनाथ सेठ के भाई ने बताया कि, उसका छोटा भाई रंगनाथ सेठ गांव पर रहता था। पैर से दिव्यांग होने और बीमार रहने के कारण उसकी शादी नहीं हुई थी।इसलिये खाना बनाने और घर का काम करने के लिये गांव की एक लड़की को करीब 12 साल पहले से रखा गया था। लड़की का भाई रमाशंकर विश्वकर्मा को मेरे भाई और अपनी बहन पर प्रेम-प्रसंग होने का शक होने के कारण मेरे भाई रंगनाथ सेठ से पहले भी झगड़ा भी किया था।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page