अपराध
लाखों की शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
वाराणसी। जिले की सिगरा पुलिस टीम ने रविवार को 18 पेटी शराब के साथ दो अभियुक्तों को परेड कोठी के पास नितिन गेस्ट हाउस के पास से गिरफ्तार किया। बरामद शराब की कीमत एक-एक लाख रुपये बतायी गयी है। अभियुक्तों की पहचान राहुल कुमार निवासी भटगांव की थाना बाढ़ पटना और पंकज कुमार के लखीसराय (बिहार) के रुप में हुई। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि, लोकसभा चुनाव के बाबत क्षेत्र में चेकिंग को और गश्त की जा रही थी। इस बीच मुखबिर ने बताया कि, परेड कोठी क्षेत्र में नितिन गेस्ट हाउस के सामने दो संदिग्ध व्यक्ति बोरियों में अधिक मात्रा में शराब लेकर खड़े है। सूचना मिलते ही टीम ने बताये स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देख दोनों शराब तस्कर भागने लगे लेकिन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि, उनके पास 18 पेटी नामी कंपनी का शराब है जिसे बिहार में ले जाकर ऊंचे दामों में बेचते है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह, उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल संन्तोष कुमार सिंह और कांस्टेबल अंकित कुमार शामिल रहें।
