Connect with us

अपराध

दामाद ने सास को मारी गोली, इस बात को लेकर था नाराज

Published

on

Loading...
Loading...

भदोही। शहर के कोइरौना थाना क्षेत्र के रामकिशुनपुर बसहीं गांव में पत्नी की विदाई न होने से नाराज पति ने शुक्रवार की देर रात अपनी सास को गोली मार दिया। पुलिस गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, भदोही जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र के रामकिशुनपुर बसहीं निवासी रामधनी बिंद का दामाद शिवकुमार अपनी पत्नी सीमा देवी की विदाई के लिए आया था। वह शुक्रवार की देर रात अपनी सास पान कुमारी से पत्नी की विदाई के लिए कह रहा था। इस दौरान सास ने कहा कि, वह बेटी की विदाई नहीं करेगी। ससुराल में उससे अधिक काम लिया जाता है। जिसकी वजह से हमारी बेटी ससुराल नहीं जाना चाहती।

Loading...

इसी बात पर सास और दामाद में विवाद बढ़ गया। जिस पर गुस्साए दामाद ने अवैध असलहे से सास के सिर में गोली मार दिया और घटना के तुरंत बाद वह फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची कोइरौना पुलिस गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आयी जहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page