Connect with us

खेल

गुजरात ने रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को तीन विकेट से हराया

Published

on

Loading...
Loading...

जयपुर में खेल गये राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने राजस्थान को तीन विकेट से हराकर मैच में शानदार जीत दर्ज की।राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 196 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 199 रन बनाए।

राजस्थान रॉयल्स के लिए रियान पराग और कप्तान संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। रियान पराग ने 5 छक्के और 3 चौकों के दम पर 76 रन बनाए। वहीं संजू सैमसन ने 38 गेंदों में नाबाद 68 रन ठोके। सैमसन के बल्ले से 2 छक्कों समेत कुल 9 बाउंड्री निकली। तो वहीं, कुलदीप सेन ने 3 और युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट लेकर गुजरात को बैकफुट पर धकेल दिया था।

इस मुकाबले में 197 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टीम की शुरुआत शानदार हुई थी। शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने 64 रनों की शानदार पार्टनरशिप की।गिल ने 44 गेंदों पर 72 और सुदर्शन ने 29 गेंदों पर 35 रन बनाए। आखिर में गुजरात को 12 गेंदों पर 35 रनों की दरकार थी।

तब राहुल तेवतिया और राशिद खान ने बल्ले से धमाल मचाया और राजस्थान के जबड़े से जीत छीन ली। राहुल ने 11 गेंदों पर 22 और राशिद ने 11 गेंदों पर नाबाद 24 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। गुजरात के गेंदबाजों की बात करें तो राशिद खान ने 4 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर एक विकेट लिए।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page