वाराणसी
वाराणसी : चैत्र नवरात्र में ‘बाबा विश्वनाथ मंदिर न्याय’ ने की खास पहल
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा टाटा कैंसर उपचार संस्थान वाराणसी केंद्र में भोजन उपलब्ध कराए जाने के साथ ही साथ धाम में महादेव के दर्शन हेतु पधारे नवरात्रि उपवास रख रहे श्रद्धालुओं हेतु बेल के शरबत तथा नींबू पानी के मीठे शरबत का भी प्रबंध किया गया। बेल शरबत हेतु सुझाव कल एक श्रद्धालु द्वारा ई – माध्यम से दिया गया था, जिसे सम्यक विचारोपरांत उपयुक्त एवं क्रियान्यवन हेतु संभव पाया गया। इसके अतिरिक्त दर्शन कर चुके श्रद्धालुओं को यथा उपलब्धता पूज्य देवरहा बाबा आश्रम द्वारा उपलब्ध कराए गए अयोध्या धाम के प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास धाम पधारे श्रद्धालुओं तथा उन सभी व्यक्तियों के सतत कल्याण हेतु प्रयत्नशील है जिन्हें किसी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता हो। श्रद्धालुजन के सुझावों का नीलकंठ भवन स्थित मुख्य कार्यपालक अधिकारी कार्यालय, सोशल मीडिया, ईमेल सहित सभी माध्यमों से सदैव स्वागत है। क्षमता एवं व्यवहारिकता के अनुरूप कल्याणकारी सुझावों को मूर्त रूप देने पर न्यास के निर्णयानुसार आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
