Connect with us

वाराणसी

वाराणसी : अपर नगर मजिस्ट्रेट ने होटल और रेस्टोरेंट मालिकों के साथ की बैठक, एसीपी भेलूपुर संग क्रिटिकल बूथ का किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग और लोगों को प्रेरित किए जाने का किया आह्वान

वाराणसी। अपर नगर मजिस्ट्रेट (प्रथम) प्रज्ञा सिंह ने एसीपी भेलूपुर के साथ संयुक्त रूप से स्थानीय कार्यालय में थाना क्षेत्र के होटल व रेस्टोरेंट के मालिक व प्रबंधक की बैठक कर लोकसभा निर्वाचन के दौरान अपने मताधिकार का शत-प्रतिशत प्रयोग किए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत होटल में निवास करने वाले, खाना खाने वाले व अन्य कार्यक्रम संपादित करने वालों को जागरूक करने के संबंध में वार्ता किया। कार्यक्रम में एसीपी भेलूपुर, प्रभारी निरीक्षक लंका व अन्य पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

अपर नगर मजिस्ट्रेट (प्रथम) प्रज्ञा सिंह ने सभी को अवगत कराते हुए बताया गया कि उनके होटल व रेस्टोरेंट में जो लोग भी खाना खाने या अन्य कोई किसी वैवाहिक, धार्मिक कार्यों हेतु आते हैं उन्हें यह जागरूक किया जाए कि लोकतंत्र में मतदान एक पर्व की तरह है, मतदान उनका अधिकार है और कर्तव्य भी है, तो ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग मतदान अवश्य करे।

इस अवसर पर होटल किंग, होटल द्वारका, होटल ओजस, होटल बनारस कोठी, होटल प्रीमीयर विला, होटल सागर रत्ना, होटल प्रताप व अन्य होटल व रेस्टोरेंटों के मालिक व प्रबंधक लगभग 50 की संख्या में उपस्थित थे। सभी लोगों ने इस अभियान को सफल बनाने में अपनी सहयोग देने का वादा किया। तत्पश्चात उन्होंने क्षेत्र के क्रिटिकल बूथ का निरीक्षण भी किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page