Connect with us

खेल

भारत ने इंग्लैंड पर कसा शिकंजा – यशस्वी जायसवाल का शतक और शुभमन गिल का अर्धशतक

Published

on

राजकोट। भारत ने इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और इंग्लैंड पर शिकंजा कस लिया है।‌ भारतीय टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल ने शतक लगाया लेकिन उसके बाद 104 रन बनाकर वह रिटायर्ड हर्ट हो गए। शुभमन गिल 65 रन बनाकर कुलदीप यादव तीन रन के साथ क्रीज पर डटे हुए हैं। रजत पाटीदार एक बार फिर निराश कर गए और बिना कोई रन बनाए आउट हो गए।

यशस्वी जायसवाल ने अपनी पारी में 9 चौके और 5 छक्के लगाए जबकि शुभमन गिल 65 रन की पारी में 6 चौके और दो छक्के लगाए। भारतीय टीम ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी आज 319 रन पर सिमट गई थी। इस तरह भारतीय टीम को पहली पारी में 126 रन की लीड मिल गई थी। दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल और कप्तान रोहित शर्मा ने 30 रन जोड़े। इसी स्कोर पर रोहित शर्मा 19 रन बनाकर जो रूट की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।

यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए 161 रनों की मजबूत साझेदारी की। इंग्लैंड की पहली पारी में बेन डकेट 153 और स्ट्रोक्स ने 41 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी अंग्रेज बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने 84 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट लिए जबकि कुलदीप यादव ने दो विकेट चटकाए है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page