Connect with us

पूर्वांचल

अरबपतियों के लिए बिछी कालीन, गरीबों के लिए कुछ नहीं : राहुल गांधी

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी का काफिला शुक्रवार को चंदौली के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर गया। इस दौरान चंदौली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, देश में अरबपतियों के लिए कालीन बिछाई जाती है, लेकिन गरीबों के लिए सरकार कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि, टीवी में ऐश्वर्या राय डांस करते हुए, अमिताभ बच्चन बल्ले-बल्ले करते दिखेंगे लेकिन किसी गरीब की समस्या से किसी को लेना-देना नहीं है। राहुल गांधी ने जनता से पूछा की राम मंदिर आयोजन में क्या कोई गरीब दिखा ? कोई मजदूर दिखा ? दिखे तो अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, अडानी एवं अंबानी।

चंदौली की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान आयोजित जनसभा में राहुल गांधी ने अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय का नाम 6 बार लिया। राहुल गांधी नेशनल इंटर कॉलेज में लगभग सायंकाल 4:30 बजे पहुंचे और उन्होंने लोगों को संबोधित किया।

इस दौरान उनके साथ बिहार के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय रहे। अखिलेश ने अजय राय को झंडा प्रदान किया उसके बाद अजय राय ने उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने पर अपने पार्टी के प्रिय नेता राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया। उनका स्वागत करने वालों में प्रमोद तिवारी, अखिलेश सिंह, अजय राय, सुप्रिया मोना समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि, मैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं। देश में दलितों, आदिवासियों, गरीबों और बेरोजगारों का सबसे अधिक शोषण हो रहा है। राम मंदिर में केवल मोदी जी और पूंजीपति दिखे, फिल्म वाले दिखे। कोई बेरोजगार और गरीब नहीं दिखा।

इसके बाद राहुल गांधी ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और सैयदराजा में शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया। बाद में वहां से वाराणसी शहर के लिए रवाना हो गये। रास्ते में राहुल गांधी ने पड़ाव पर अवधूत भगवान राम के आश्रम में बाबा गुरु पद संभव राम से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page