शिक्षा
हंडिया पीजी कॉलेज में संपन्न हुआ रोवर्स/ रेंजर्स शिविर

प्रयागराज। हंडिया पीजी कॉलेज में आयोजित पांच दिवसीय रोवर्स /रेंजर्स शिविर शनिवार को संपन्न हुआ। शिविर 6 फरवरी से प्रारंभ होकर 10 फरवरी तक चला। इसमें प्रशिक्षक कृष्ण चंद्र श्रीवास्तव तथा विमलेश कुमार द्वारा विभिन्न प्रकार के कौशल जैसे आपातकालीन स्थिति में स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक उपचार करना, टेंट लगाना, गांठ बांधना, मार्च पास्ट, ध्वजारोहण जैसे अनेक कार्यक्रम कराए गए।
पांच दिवसीय शिविर में बच्चों ने समाज के ज्वलंत मुद्दों जैसे सड़क सुरक्षा, एसिड अटैक, भ्रष्ट नेता, भ्रष्टाचार विषयों पर नाटक प्रस्तुत किया। शासन द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बच्चों को स्वच्छता के बारे में तथा रोगों से बचाव के बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गई। रोवर्स रेंजर्स द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे लोकगीत, पिरामिड बनाकर तिरंगा फहराया तथा विभिन्न प्रकार के स्टंट प्रशिक्षकों के देखरेख में किया।
समापन के अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर अजय सिंह बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि रोवर्स/ रेंजर भेदभाव से दूर रहते हुए समाज के हर तबके की सेवा करता है। प्रोफेसर विवेक पांडेय ने कहा की रोवर्स रेंजर्स के द्वारा बच्चों के सामाजिक , नैतिक, चारित्रिक विकास होता है। डॉ पी सी तिवारी ने बच्चों से कहा कि उसे हर परिस्थिति में अपने को तैयार रखना चाहिए। रोवर्स प्रभारी डॉक्टर क्रांति कुमार सिंह कार्यक्रम का संचालन किया और उन्होंने कहा कि अनुशासन ,सेवा भाव और उत्तरदायित्व का निर्वहन रोवर्स रेंजर्स का मूल है। रेंजर्स प्रभारी डॉक्टर सरिता रानी ने बच्चों के उत्साह की सराहना की और सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ सुरेंद्र सिंह,डॉ मुन्ना सिंह, डॉ नीरज सिंह ,डॉ रत्नजय सिंह, डॉ शैलेंद्र यादव ,डॉ दीपक सिंह ,डॉ रोहित सिंह ,डॉ सोमेश नारायण सिंह, डॉ शारदा सिंह इत्यादि लोग मौजूद थे।