Connect with us

बड़ी खबरें

मूर्तिकार अरुण योगीराज ने दिया चौंकाने वाला बयान

Published

on

Loading...
Loading...

अयोध्या के श्री राम मंदिर में स्थापित प्रभु श्री राम की प्रतिमा को मूर्तिकार अरुण योगीराज ने निर्मित किया है। उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा है कि, “अंदर जाते ही भगवान का स्वरूप परिवर्तित हो गया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद मैंने देखा कि रामलला बदल गए, यह मेरा काम नहीं, प्रभु का चमत्कार है। हमारे कर्ता धर्ता तो हमारे प्रभु ही हैं”।

उन्होंने आगे बताया कि, जब वह प्रभु श्री राम की मूर्ति बना रहे थे तो कई दिनों तक लगातार एक बंदर आता और मूर्ति के दर्शन करके चला जाता। मुझे यह लगा की कहीं बंदर कुछ नुकसान न पहुंचा दे इसलिए मैंने दरवाजे को खिड़कियों को परदे से ढक दिया था लेकिन फिर भी उसके बाद बंदर अपनी हाजिरी जरूर लगाता। एक पल के लिए उन्हें लगा जैसे बजरंगबली आ रहे हैं प्रभु श्री राम के दर्शन करने।

Loading...

अपने जीवन में होने वाले व्यापक परिवर्तनों के बारे में उन्होंने कहा कि मैंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभु की उपस्थिति को कई बार महसूस किया है। मैं खुद को बहुत ही सौभाग्यशाली समझता हूॅं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page