Connect with us

पूर्वांचल

सुल्तानपुर : राहुल गांधी के कोर्ट में पेशी मामले में अधिवक्ताओं की हड़ताल का ब्रेक,अब 18 जनवरी को होगी केस की सुनवाई

Published

on

Loading...
Loading...

खबर सुल्तानपुर से हैं जहाँ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की शनिवार को MP/MLA कोर्ट मे सुनवाई थी, जहां वे पहुंचे ही नहीं। वहीं अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण कोर्ट में सुनवाई भी नहीं हो सकी। अब इस मामले में 18 जनवरी को कोर्ट में राहुल गाँधी की पेशी होनी है ।

कोतवाली देहात थानाक्षेत्र के हनुमानगंज निवासी व सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन विजय मिश्र ने राहुल गांधी के खिलाफ 4 अगस्त 2018 को मानहानि वाद दायर किया था। आरोप था कि एक वीडियो फुटेज में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ उनके द्वारा अभद्र टिप्पणी की गई थी। बीते 16 दिसंबर को MP/MLA कोर्ट ने राहुल गांधी को सम्मन जारी कर 6 जनवरी को तलब किया था। बताते चलें कि कोर्ट में पांच साल तक मामला चला। बीते 18 नवंबर को कोर्ट में सुनवाई बहस पूरी हुई थी। जिस पर कोर्ट ने राहुल को वारंट जारी कर पिछले 16 दिसंबर को तलब किया था। तो वहीं आज कोर्ट में अधिवक्ताओं की हड़ताल की वजह से सुनवाई टल गई ।

Loading...

वादी के अधिवक्ता संतोष पाण्डेय ने बताया कि आज राहुल गांधी के मामले में उनकी तलबी थी। लेकिन वह न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। राहुल गांधी को यहां से सम्मन भी जारी हुआ हैं और सम्मन निर्गत हो चुका है। आज हमारे यहां बार एसोसिएशन में विधिक कार्यशाला का आयोजन हुआ है। जिस कारण सारे अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत हैं। तो फाइल टेकअप नहीं हुई और 18 जनवरी की तारीख पर राहुल गांधी की पुनः तलबी हुई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page