अपराध
अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी की भेलूपुर पुलिस ने आज शाम 04:50 बजे एक व्यक्ति को अवैध गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया । उसके पास से कुल 1070 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तारी के बाद थाना भेलूपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। अभियुक्त का नाम ललटू शेख (36 वर्ष) है और वो पश्चिम बंगाल के पाकुर जिले का रहने वाला है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-प्रभारी निरीक्षक श्री विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 प्रकाश सिंह चौहान, का0 राजाराम एवं संग्राम सिंह यादव शामिल थें।
Continue Reading