Connect with us

गाजीपुर

72 घंटे से बिजली बाधित, पानी के लिए उपभोक्ताओं को करनी पड़ी मशक्कत

Published

on

Loading...
Loading...

बारिश और तेज हवा से कहीं खंभे टूटे तो कहीं 11 हजार वोल्ट की लाइन क्षतिग्रस्त, दर्जनों गांव प्रभावित

खानपुर (गाजीपुर)। बारिश और तेज हवा के कारण क्षेत्र के कई गांवों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। अनौनी, करमपुर, अमेदा, शिवदासपुर, मौधा, नायकडीह समेत दर्जनों गांवों में करीब 72 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। लगातार तीन दिन से बिजली नहीं आने के कारण उपभोक्ताओं को पानी से लेकर मोबाइल चार्ज करने तक के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।

बताया गया कि खानपुर क्षेत्र में बिजली के खंभे और 11 हजार वोल्ट की लाइन क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति बाधित हुई है। वहीं करमपुर और सिंगारपुर में भी बिजली के खंभे टूट गए हैं। इसके चलते कई गांवों की विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई है।

लगातार बिजली गुल रहने से घरों में पंखे और कूलर बंद हैं। वहीं, इनवर्टर भी जवाब दे चुके हैं। उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हैं। बिजली न होने के कारण घरों में लगी पानी की मोटर नहीं चल पा रही है। पानी की टंकियां खाली होने के बाद ग्रामीणों को हैंडपंप और अन्य साधनों से पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है।

बिजली आपूर्ति बाधित होने से किसानों की सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। इसके अलावा बिजली पर निर्भर दुकानों और छोटे कारोबार पर भी असर पड़ा है। लंबे समय से आपूर्ति बाधित रहने के कारण उपभोक्ताओं में नाराजगी है।

Advertisement

इस संबंध में सवना पावरहाउस के जेई प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि पावरहाउस पर बिजली की आपूर्ति है। क्षेत्र में बिजली के खंभे और तार टूटने के कारण सप्लाई बाधित हुई है। लाइनमैन और अन्य कर्मचारियों को लगाकर क्षतिग्रस्त लाइनों और खंभों की मरम्मत कराई जा रही है। जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page