बड़ी खबरें
लैंड फॉर जॉब केस में तेजस्वी यादव को ED का समन, 5 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया
Loading...
Loading...
लैंड फॉर जॉब घोटाले में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को ED ने नया समन जारी किया है। जांच एजेंसी ने तेजस्वी को 5 जनवरी को पेश होने के लिए कहा है। ED ने तेजस्वी को 22 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि, वे कल पेश नहीं हुए। तेजस्वी के वकील ने ED से अगली डेट की मांग की थी। 27 दिसंबर को ED ने समन देकर लालू यादव को भी बुलाया है।
इससे पहले ED ने बिहार के डिप्टी सीएम से अप्रैल में पूछताछ की थी। पहले राउंड में 3 घंटे चली थी। पूछताछ के बाद तेजस्वी को लंच ब्रेक दिया गया था। इसके बाद फिर से उनसे 5 घंटे तक पूछताछ की थी। इसके अलावा 25 मार्च को इसी मामले में CBI ने उनसे पूछताछ की थी।
Loading...
Continue Reading
