Connect with us

वाराणसी

“मिशन शक्ति (फेज-4)” के अन्तर्गत अमित कुमार पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन द्वारा किया गया पाण्डेयपुर चौराहे पर “पिंक बूथ का उद्घाटन

Published

on

वाराणसी: मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार एवं मुख्य सचिव, उ०प्र०, शासन के निर्देशन में को पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा आहूत वीडियो कान्फ्रेसिंग में दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम मे अशोक मुथा जैन, पुलिस आयुक्त, कमिश्ररेट वाराणसी के निर्देशन में तथा डा० के. एजिलरसन संयुक्त पुलिस आयुक्त, मुख्यालय एवं अपराध, कमिश्ररेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में “मिशन शक्ति (फेज-4)” विशेष अभियान के अन्तर्गत महिलाओं/ बालिकाओं की सुरक्षा और शिकायतों को सुविधा जनक बनाने के उद्देश्य से श्री अमित कुमार, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन द्वारा आज थाना लालपुर पाण्डेयपुर क्षेत्र अन्तर्गत पाण्डेयपुर चौराहे पर सुधाकर महिला इंटर कॉलेज की छात्रा से फीता और केक कटवाकर “पिंक बूथ” का उदघाटन / स्थापना की गयी एवं उपस्थित महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन का संदेश दिया गया। पिंक बूथ के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा, अधिकार व स्वावलंबन के बारे में जागरूक करते हुए पीड़ित / फरियादी महिलाओं की समस्याओं को सुना जाएगा साथ ही शासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरो व महिला सम्बन्धी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। इसके लिए पिंक बूथ पर दो महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी। यदि किसी भी महिला को पुलिस सहायता की जरूरत होगी तो तत्काल इस बूथ पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगी। जिन स्थानों पर महिला अपराध (चेन स्नैचिंग, मोबाइल/पर्स छीनने, छेड़खानी आदि) की घटनाएं अधिक होती है, उन्हें चिन्हित कर अन्य पिंक बूथ स्थापित किये जाएगे। पिंक बूथ के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जायेगा तथा महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम / नियंत्रण में मदद मिलेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page