Connect with us

धर्म-कर्म

मिर्जापुर में लीलाधर श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट- अरविन्द मिश्र
मिर्जापुर। जमालपुर विकास खण्ड के बहुआर ग्राम सभा में
विगत वर्षों कि भांति इस बर्ष भी लीलाधर श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है साथ ही शाम 6बजे से रात्रि 8बजेतक श्रीमद् भागवत कथा धर्मदूत स्वामी हरि प्रकाश महराज मुखारविंद से भागवत कथा का आयोजन एवं माखन चोर के साथ दधिकादव , वनविहार, राधा कृष्ण का हरियाली दर्शन का कार्यक्रम अनवरत छठी महोत्सव तक चलता रहेगे, वहीं पूरा क्षेत्र ॓गोपाल जय जय गोविंद जय जय राधा रमण हरि गोविंद जय जय ॔के उद्घोष से गुंजायमान हो गया।
बहुआर ग्राम सभा मानो गोकुल की तरह सजा है जिससे सम्पूर्ण क्षेत्र कृष्ण मय हो गया है, प्रतिदिन रामायण गान के साथ भव्य दिव्य आरती के साथ ही प्रसाद वितरण व सोहर गीत का कार्यक्रम अनवरत चल रहा है।
भक्तजनों में प्रभनारायण मिश्र डा. पुणे्न्दु मिश्र, छोटे बाबू, कन्हैया मिश्र, जगबहादुर सिंह, प्रदीप सिंह,अजय मिश्र, रामानंद सिंह,लकी, कल्लू यादव, आशा मिश्रा, शिवनाथ सिंह, काशी सिंह,दिल्लू विश्वकर्मा, पवन श्रीवास्तव, मुरारी सिंह, अवधेश सिंह,शनि, ईशान,गर्व, अर्थ, ज्ञानधर तिवारी, शिवानंद, आदि भक्तों ने ठाकुर जी के दरबार में अपनी हाजिरी लगा दर्शन किया।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page