Connect with us

वाराणसी

एनडीआरएफ का बृहद पौधारोपण अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। आज गृह मंत्रालय, भारत सरकार के अन्तर्गत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) ‘अखिल भारतीय वृक्षारोपण अभियान’ के तहत केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी द्वारा चार करोड़वें पौधे का रोपण किया गया हैं। इस उपलक्ष्य मे आज मनोज कुमार शर्मा, उप महानिरीक्षक, 11 एनडीआरएफ के नेतृत्व में साहूपुरी, चंदौली मे बृहद पौधारोपण अभियान चलाया गाया। क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र, गोरखपुर कि एनडीआरएफ टीम द्वारा भी एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, गोरखपुर मे स्कूल स्टाफ एवं छात्रों के साथ पौधारोपण अभियान चलाया गाया।
मनोज कुमार शर्मा, उप महानिरीक्षक ने बताया कि आज पौधारोपण अभियान के तहत एनडीआरएफ के अधिकारियों एवं बचाव कर्मियों के द्वारा विभिन्न प्रकार के सैकड़ों फलदार एवं छायादार पौधों को लगाया गया है। बचाव कर्मियों के द्वारा वाराणसी, चंदौली, गोरखपुर, लखनऊ, बहराइच, लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) एवं जबलपुर तथा भोपाल (मध्य प्रदेश) मे लगातार पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा हैं एवं हरित पर्यावरण के महत्व के बारे में संदेश दिया जा रहा हैं। एनडीआरएफ टीमों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे भी पौधारोपण अभियान लगातार जारी रहेगा।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page