Connect with us

राज्य-राजधानी

अयोध्या, काशी, प्रयागराज, मथुरा और चित्रकूट के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थलों तक लोगों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए योगी सरकार ने इलेक्ट्रिक बसों के उपयोग की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप परिवहन निगम ने प्रथम चरण में अपने बस बेड़े में 250 इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने का निर्णय लिया है।

इलेक्ट्रिक बसों के लिए भारत सरकार की फेम टू स्कीम के तहत मिलने वाले 40 प्रतिशत अनुदान के लिए योगी सरकार ने केंद्र को पत्र भेजा है। भारत सरकार ने इस सम्बंध में विचार करने के लिए अपनी सैद्धांतिक सहमति दी है। परिवहन निगम केपेक्स मॉडल पर आधारित व्यवस्था के तहत इन्टर सिटी इलेक्ट्रिक बसें चलाएगा।

Loading...

प्रदूषणमुक्त होगा सफर

प्रबंध निदेशक, उप्र परिवहन निगम मासूम अली सरवर ने बताया कि प्रदेश सरकार एवं परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के निर्देशों के अनुपालन में परिवहन निगम के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को बढ़ाने की योजना है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page