Connect with us

वाराणसी

नगर के भवन स्वामियों को गृहकर जमा करने पर 10 प्रतिशत की छूट देने का एलान महापौर ने किया

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के सभी भवन स्वामियों को अपने गृह कर जमा करने पर वर्तमान कर पर 10% छूट दिया गया है। कोई भी भवन स्वामी अपने भवन का गृहकर जमा करते हैं तो वर्तमान वित्तीय वर्ष के गृहकर पर उन्हें 10% की छूट दी जाएगी। गृह कर पर छूट देने का प्रस्ताव नगर आयुक्त के द्वारा माननीय महापौर को प्रेषित किया गया, जिस पर महापौर अशोक कुमार तिवारी ने तत्काल स्वीकृति प्रदान की। यह छूट 3 जुलाई 2023 से 30 सितंबर 2023 तक दी जाएगी। नगर निगम वाराणसी द्वारा ऑनलाईन गृहकर जमा करने की भी सुविधा प्रदान की गई है। कोई भी भवन स्वामी नगर निगम वाराणसी के वेबसाईट www.nnvns.org.in पर जाकर अपने भवन का गृहकर जमा कर सकते हैं। नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि जिन भवन स्वामियों के द्वारा विगत दिनांक 1 अप्रैल से 2 जुलाई 2023 तक अपने भवन का गृह कर जमा किया गया है, उन्हें अगले वित्त वर्ष में 10 प्रतिशत छूट को समायोजित किया कर जाएगा। महापौर एवं नगर आयुक्त के द्वारा नगर के समस्त सम्मानित भवन स्वामियों से अपील की गई है कि वह अपने भवन का गृह कर छूट की इस अवधि में जमा कर लाभ उठाएं।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page