Connect with us

वाराणसी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत 20 -21जुलाई को मिर्ज़ापुर में रहेंगे

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। RSS सरसंघचालक मोहन भागवत 18 से 22 जुलाई तक काशी प्रान्त के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह काशी व प्रयागराज के कुछ प्रमुख संतों से आशीर्वाद लेने उनके आश्रम जायेंगे। इसके अलावा सरसंघचालक काशी प्रान्त के कुछ प्रमुख मंदिरों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सरसंघचालक के साथ यह बैठक अनौपचारिक ही रहेगी।जानकारी के अनुसार सरसंघचालक डा. मोहन भागवत 18 जुलाई को काशी पहुंचेंगे। अगले दिन 19 जुलाई को गाजीपुर के जखनिया स्थित हथियाराम मठ जायेंगे और हथिराम मठ के महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति जी महाराज से आशीर्वाद लेंगे।वहीं 20 जुलाई को मिर्जापुर के चुनार स्थित स्वामी अड़गड़ानन्द के आश्रम जायेंगे। इसके अगले दिन 21 जुलाई को मिर्जापुर में ही स्थित देवरहा बाबा के आश्रम जाकर पूज्य देवरहा हंस बाबा का आशीर्वाद ग्रहण करेंगे।जबकि 22 जुलाई को सरसंघचालक डा. मोहन भागवत रूद्राक्ष कन्वेंशन सेन्टर में मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page