Connect with us

वाराणसी

कावड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों को परेशानी नहीं होनी चाहिए-एस.राजलिंगम

Published

on

Loading...
Loading...

जिलाधिकारी ने कावड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर समुचित साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था का दिया निर्देश

कावड़ मार्गों पर यातायात एवं सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाय

Loading...

वाराणसी-इलाहाबाद मार्ग पर कावड़ियों के लिए आरक्षित लेन में किसी भी दशा में वाहन न आने पावे

    वाराणसी। जिलाधिकारी एस. राजलिगम शुक्रवार को कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रा मार्ग पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश देते हुए कहा कि शिवभक्तों को किसी तरह की दिक्कत न हो। उन्होंने कांवड़ मार्ग में समुचित साफ-सफाई के साथ ही प्रकाश व्यवस्था भी सुनिश्चित कराए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
   जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारी के साथ शहर क्षेत्र के कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने चांदपुर चौराहा, मंडुहाडीहचौराहा, भास्कर पोखरा, रोहनिया, मोहनसराय, अकेलवा तिराहा, मेहंदीगंज, रखौना अंडरपास, परमपुर चौराहा रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रा मार्ग पर कहीं भी जलभराव न होने तथा बरसात के दौरान होने वाले जलभराव को तत्काल निकासी कराए जाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस के अधिकारी से कहा कि कावड़ मार्गों पर यातायात एवं सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाय। वाराणसी-इलाहाबाद मार्ग पर कावड़ियों के लिए आरक्षित लेन में किसी भी दशा में वाहन न आने पावे। इसके लिए पिकेट व ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को कड़े निर्देश दिए जाए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page