Connect with us

वाराणसी

जिला जज, डीएम व डीआईजी ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

जेल मैन्युअल के अनुसार कैदियों को हर मान्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, उनके रहन-सहन खान-पान पर विशेष ध्यान रखा जाए

Loading...

जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न ले जाने व साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में दिए गये आवश्यक दिशा-निर्देश

अधिकारीगण ने बैरकों का निरीक्षण तथा जेल परिसर, कार्यालय व मेस आदि में साफ-सफाई का लिया जायजा

       वाराणसी। जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश, जिलाधिकारी एस. राजलिगम व डीआईजी संतोष कुमार सिंह ने गुरुवार को संयुक्त रुप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैरक, मेस, जेल परिसर आदि की सघन निरीक्षण किया गया। 
   निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं/सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने कारागार अधिकारियों को निर्देशित किया कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री किसी भी दशा में न जाने पाये, समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण/सही तरीके से करें। जेल मैन्युअल के अनुसार कैदियों को हर मान्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उनके रहन-सहन, खान-पान पर विशेष ध्यान रखा जाए। कैदियों को उनकी जरूरत के अनुसार चिकित्सा सुविधा समय से मुहैया कराया जाए। इसके साथ ही जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को भी निर्देशित किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page