वाराणसी
महापौर अशोक कुमार तिवारी ने नगर निगम मुख्यालय में कार्यालय प्रभार किया ग्रहण
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी: बुधवार को वाराणसी के नवनिर्वाचित महापौर अशोक कुमार तिवारी नगर निगम मुख्यालय स्थित महापौर कक्ष में सर्वप्रथम भगवान गणेश का पूजन अर्चन व मंगल पाठ के उपरांत कार्यालय प्रभार ग्रहण किया।
इस दौरान विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र सिंह, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी धर्मेंद्र सिंह प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, विद्यासागर राय महानगर अध्यक्ष, जगदीश त्रिपाठी महानगर महामंत्री, नवरत्न राठी क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी, इंजीनियर अशोक यादव, अतुल पाण्डेय, प्रभात सिंह जिला उपाध्यक्ष व पार्षदगण अशोक सेठ, मदन मोहन दुबे, मदन मोहन तिवारी, जितेंद्र कुशवाहा, विवेक कुशवाहा, अभिजीत भारद्वाज, सिंधु सोनकर आदि अमित त्रिपाठी व मनीष तिवारी उपस्थित रहे।
Continue Reading
