Connect with us

वाराणसी

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा काशी क्षेत्र की एक आवश्यक बैठक संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा काशी क्षेत्र की एक आवश्यक बैठक क्षेत्रीय कार्यालय रोहनिया में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने संबोधित करते हुए बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के मार्गदर्शन में अनुसूचित जाति मोर्चा के करणीय कार्य महासंपर्क अभियान 30मई से 30 जून के बारे में विस्तार से चर्चा किया।
महासंपर्क अभियान के तहत दिनांक 26,27, 28मई को प्रदेश बैठकें,29, 30मई को जिला बैठकें, 5 जून से 11जून तक पत्रकार वार्ताएं,वर्चुअल बैठकें,लाभार्थी संपर्क अभियान,अनुसूचित जाति के कल्याण/विकास कार्यों का पत्रक बनाना, प्रत्येक विधान सभा में अनुसूचित जाति समाज के 10प्रभावशाली लोगों का नाम,नंबर की सूची बनाना।
31जून को महासंपर्क अभियान का शुभारंभ, 23जून को डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस व 25 जून को मन की बात,
21जून को विश्व योग दिवस,
25जून को आपात काल दिवस (काला दिवस ),युवा संवाद,लाभार्थी मेला सहित सोशल मीडिया व मीडिया की सक्रियता से प्रभावी योजनाओं पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत,
संचालन क्षेत्रीय महामंत्री रजनीश कनौजिया व धन्यवाद ज्ञापन जितेंद्र सोनकर ने किया।
बैठक में काशी क्षेत्र के पदाधिकारी,समस्त जिलाध्यक्ष,महामंत्री व प्रदेश पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page