Connect with us

वाराणसी

आकांक्षा दुबे: समर सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए मिली तारीख

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी भोजपुरी गायक समर सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर अब 9 मई को सुनवाई होगी। ये आदेश शनिवार को अपर जिला जज प्रथम की अदालत ने दिया।
बता दें कि समर सिंह जिला जेल में बंद है।आकांक्षा दुबे बीते माह 26 मार्च को सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं।
आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह को 6 अप्रैल की देर रात गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था। 8 अप्रैल को समर को न्यायिक अभिरक्षा में वाराणसी की जिला जेल में भेजा गया था। इसी मामले में समर के दोस्त संजय सिंह को 12 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था।
26 अप्रैल को समर सिंह की ओर से जमानत के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया था। अदालत ने समर सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए 6 मई की तारीख निर्धारित की थी।आज शनिवार को अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 9 मई निर्धारित कर दी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page